Hot Posts

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) परीक्षा केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया

दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखलियाल ‘निशंक’ ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) परीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस परीक्षा केंद्र के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 2 करोड़ रुपये की सहायता दी है।


इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व कोविड-19 के कारण अभूतपूर्व अवरोध का सामना कर रहा है और इसमें शिक्षा और अध्ययन क्षेत्र विशेष रूप से सम्मिलित हैं। अध्ययन केंद्र और विद्यार्थी इससे प्रभावित न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाई थी और यह अभी भी देशभक्ति का सशक्त भाव दर्शाता है। एएमयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता ने इसे अमूल्य राष्ट्रीय संपत्ति बनाया है। कोविड-19 महामारी के समय इसके मेडिकल कॉलेज आशा की नई किरण बन कर उभरे हैं। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर सकारात्मक बदलाव के साथ संपूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को बधाई दी।


 


शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के समेकित विकास करने और नई ऊंचाइयों को छूने की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह वैश्विक स्तर पर ज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार के क्षेत्र में एक आदर्श विश्वविद्यालय बनकर उभरेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में युवाओं में शिक्षा के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता बनाने रखने में सहायता करने वाले विश्वविद्यालय के शिक्षक कोरोना योद्धा हैं।


श्री पोखरियाल ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र के उद्घाटन से जेएनएमसी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है और मुझे विश्वास है कि संस्थान के मेडिकल छात्र नई ऊंचाइयों को छुएंगे और राष्ट्र को गर्व का अहसास कराएंगे। उन्होंने कहा कि जेएनएमसी और एएमयू के छात्रों में विश्वस्तरीय शिक्षा सुनिश्चित करने के लक्ष्य से बनी नई शिक्षा नीति (एनईपी) में भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने के दृष्टिकोण को पूरा करने की संभावना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ