Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इंजीनियर धीरेंद्र यादव ने बेटे निशांत यादव के जन्मदिन पर अनाथालय में भोजन वस्त्र वितरण कर की मिसाल कायम

निशांत यादव के जन्म दिन पर किया अनाथालय में भोजन व वस्त्र दान
गाजियाबाद। इंजिनियर धीरेन्द्र यादव, अन्नू यादव के बेटे के जन्म दिन के अवसर पर रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट अनाथालय 46, 47, श्री रामनगर कॉलोनी साहिबाबाद के तत्वाव धान में भोजन व गर्म वस्त्र वितरित किया गया। वितरण समारोह में राम दुलार यादव, फूलमती यादव, अनामिका, अर्जुन, निशांत, बिन्दूराय, शिवानन्द चौबे ने बच्चों को भोजन व इंजिनियर धीरेन्द्र यादव, अन्जू यादव ने गर्म वस्त्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अनाथाश्रम के संचालक व कार्यकर्ता महेश बंसल, अरुण श्रीवास्तव, बाबा किशन दास, देवन्द कुमार शर्मा, व्रजमोहन शर्मा, पंकज जैन, पुष्पा शर्मा ने निशांत यादव को जन्म दिन की बधाई देते हुए कपडे व बच्चो में भोजन देने के कार्य की सराहना की। गर्म कपडे राजा विकास, राज कुमार, मोहित , मनीश, ध्रुव, नन्दनी, पल्लवी, खुशी, व सोनिया को दिये गये। इस अवसर पर संचालक महोदय ने कहा की अन्न वस्त्र का दान उत्तम दान है, इससे समाज के कमजोर वर्गों में ख़ुशी के साथ - साथ सम्पन्न वर्ग में सेवा व त्याग की भावना विकसित होती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ