Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साहिबाबाद में भव्य काव्य संध्या  व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम  का आयोजन

 


साहिबाबाद श्याम पार्क एक्सटेंशन में स्थित लालचंद विद्यालय के अंदर दुलारी सामाजिक सेवा समिति का दीपावली उत्सव मनाया गया जिसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद, ट्रांस हिंडन द्वारा काव्य संध्या का सुंदर आयोजन किया गया |


कवि  पीयूष कांति और लेखिका मीनाक्षी शर्मा के सुंदर मंच संचालन में बच्चों के साथ साथ  देश के जाने माने कवियों द्वारा कविता पाठ किया गया  | दुलारी सामाजिक सेवा समिति की संस्थापक मीनाक्षी शर्मा की पुस्तक "मैं कुछ कहूं" का   लोकार्पण किया गया |मीनाक्षी शर्मा की यह पुस्तक महिलाओं की  वर्तमान  स्थिति पर आधारित है कि कैसे आज हर क्षेत्र में नाम कमाने वाली स्त्री समाज की सोच में वहीं पर खड़ी है जहां सालों पहले से थी|


 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद महापौर श्रीमती आशा शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई | उसके बाद सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया | तत्पश्चात पुस्तक का लोकार्पण  गाजियाबाद महापौर  आशा शर्मा,  वरिष्ठ पत्रकार सलामत मियां, अखिल भारतीय साहित्य परिषद मेरठ प्रांत के संयुक्त महासचिव कवि चेतन आनंद ,लेखक व पत्रकार डॉ अमित चन्ना  ,समाजसेवी परविंदर सिंह पंकज, दुलारी समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा , प्रकाशक पराग कौशिक के कर कमलों  द्वारा किया गया | कार्यक्रम की  अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बी. के. वर्मा  शैदी द्वारा की गई | पुस्तक के विषय में संबोधन डॉ अमित चन्ना  द्वारा किया गया|  पुस्तक की  समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार  अखिल भारतीय साहित्य परिषद, ट्रांस हिंडन के अध्यक्ष  बी . के . वर्मा शैदी  द्वारा की गई | मीनाक्षी शर्मा ने पुस्तक के बारे में बताते हुए आभार व्यक्त किया |कार्यक्रम में  दीपावली संस्कार व प्रकृति पर निम्न आय वर्ग से आये बच्चों तथा कुछ स्कूलों से आए बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया|    जाने माने कवि और  कवयित्री   वंदना कुंवर रायजादा, पीयूष कांति ,प्रीति शुक्ला  , मयंक राजेश, ममता लडीवाल ,  इंद्रजीत सुकुमार, कृष्णा माल्या, विक्रमादित्य, नीरज गुप्ता, नंदिनी हर्ष, राजीव उपाध्याय ,मुक्ता वार्ष्णेय,  आदि सभी कवियों ने पाठ किया|  जिसका क्षेत्र वासियों ने भरपूर आनंद उठाया|   कार्यक्रम में आई  सभी सामाजिक संस्थाओं  हो को दुलारी सामाजिक सेवा समिति के उपाध्यक्ष राहुल शर्मा दीपक शर्मा सुधा श्रीवास्तव राधा शर्मा ने  मिलकर मंच पर  सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में  स्टॉल लगाने वाली महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में प्रेरित करने के लिए सम्मान  दिया गया|   कार्यक्रम का समापन सभी ने दीपावली की शुभकामना देकर किया कार्यक्रम में पूर्व पार्षद  रश्मि गुप्ता राहुल शर्मा,  ,राधिका शर्मा,  परविंदर सिंह , सीएल बरेजा  , अमन कुमार,  सुधा श्रीवास्तव ,दीपक शर्मा सभी ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया | काव्य पाठ के बाद लोगों ने लजी़ज़ रात्रि भोजन का भी भरपूर आनंद उठाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ