Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गाय हमें निरोग एवं दीर्घायु बनाती है:सीएम योगी

गोरखपुर ब्यूरों। गौ माता की सेवा करना मानव का प्रथम कर्तव्य है। गाय हमें निरोग एवं दीर्घायु बनाती है।


इसलिए प्रत्येक मानव का कर्तव्य बनता है कि गाय को अपने जीवन से जोड़ते हुए राष्ट्र के कल्याण में सहयोगी बनें। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को अपने गौशाला में पहुंचकर प्रत्येक गाय को गुड़ चना खिलाकर गौ सेवा को सनातन धर्म से जोड़ते हुए लोगों को गाय से जुड़ने एवं देसी प्रजाति की गाय को बचाने की नसीहत दी। गौ सेवा के बाद सीएम योगी ने दूर-दूर से आए हुए फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारी गणों को निर्देशित करते हुए कहा कि आए हुए फरियादियों की समस्या का निराकरण निष्पक्षता पूर्ण त्वरित गति से कर दिया जाए ताकि फरियादी बार-बार अपनी समस्या के निदान हेतु मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में न आना पड़े।जनता दर्शन में  जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह सीओ गोरखनाथ सहित अन्य अधिकारी  मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ