Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, 50 लाख मास्क बांटेगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए घर-घर तक मास्क पहुंचाने की योजना बनाई है।


इसके तहत सरकार दिल्ली के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में शुक्रवार(एक नवंबर) से मास्क बांटेगी। यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा जिसके दौरान 50 लाख मास्क बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बच्चों को N95 मास्क बांटे जाएंगे। बच्चों को पूरी किट दी जाएगी जिसमें N95 वाले दो मास्क होंगे, जिसमें से अच्छी गुणवत्ता का मास्क बच्चों को दिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह भी बच्चों को मास्क बांटेंगे।


केजरीवाल ने कहा, 'एक नवंबर से हम निजी व सरकारी स्कूलों में मास्क बांटना शुरू कर देंगे, एक हफ्ते तक स्कूलों के जरिए हम घर-घर तक मास्क पहुंचा देंगे।' उन्होंने पराली न जलाने के लिए एक बार फिर पंजाब व हरियाणा की सरकारों से विनती की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ