Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नीच पाकिस्तान के रेल मंत्री का दावा एक अक्टूबर या उसके बाद भारत से होगा युद्ध की गीदड़ धमकी दी

नीच पाकिस्तान के रेल मंत्री का दावा एक अक्टूबर या उसके बाद भारत से होगा युद्ध की गीदड़ धमकी दी


दिल्ली : पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के एक मंत्री ने दावा किया है कि भारत से उनकी जंग होगी। मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह तक बता दिया है कि जंग कब शुरू होगी। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान और भारत के बीच एक पूर्ण युद्ध होगा। उनका दावा है कि यह युद्ध अक्टूबर या उसके बाद होगा।


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि शेख राशिद ने यह बयान दिया है। इस्लामाबाद में कश्मीर पर आयोजित एक सेमिनार में कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। भारत ने कश्मीर से गैरकानूनी तरीके से आर्टिकल 370 हटाकर वहां तनाव पैदा कर दिया है। ऐसे में यहां भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं।


कुरैशी ने यह भी कहा कि वो अगले महीने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी उठाएंगे। गौरतलब है कि अब तक पाकिस्तान को आर्टिकल 370 के मुद्दे पर हर जगह झटका लगा है। यहां तक कि अमेरिका ने भी इस मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ