Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईश्वर मावी ने कराई शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना

Ghaziabad : भाजपा नेता व लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ईश्वर मावी ने पालिका क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी में स्थित प्राचीन शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में समिति के कार्यकर्ताओं व सैकड़ों कॉलोनी वासियों के साथ 10 देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना कराई।
कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेता ईश्वर मावी का मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं व कॉलोनी वासियों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
 इस दौरान भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि अशोक विहार कालोनी हिंदू मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है यहां के सबसे प्राचीन शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में निर्माण कार्य कराने के लिए मंदिर समिति व कॉलोनी के लोगों को बधाई दी उन्होंने कहा कि आज मंदिर में भव्य आयोजन के साथ समस्त देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना हुई है सभी देवी देवता कॉलोनी के सभी लोगों के ऊपर अपनी कृपा करेंगे और क्षेत्र में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सूरज मावी, अशोक भाटी, नरेश वर्मा, अंशु पहलवान, रवि धामा, अनिल उपाध्याय, रमेश पाल, मेंहदी हसन, विनोद सांवरिया, राजकुमार, जयप्रकाश व रामदास आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ