त्योहार देते हैं प्रेम और सदभाव का संदेश
Ghaziabad : टीला शहबाजपुर की इंद्रप्रस्थ कालोनी में उत्तरैणी मकरैणी कौथिग महोत्सव में पहुँचने पर भाजपा नेता व लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ईश्वर मावी का समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह रौतेला, सतीश भारद्वाज, जितेंद्र देवलियाल व सुमित बनेशी आदि पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि उत्तराखण्ड देव भूमि है और उत्तरैणी मकरैणी वहाँ का प्रसिद्ध त्योहार है मेरे क्षेत्र में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस त्यौहार के आयोजन से ऐसा लगता है कि देव भूमि उत्तराखण्ड इंद्रप्रस्थ में उतर आया है उन्होंने कहा कि हमारे सभी त्यौहार प्रेम और शांति का संदेश देते हैं उत्तरैणी मकरैणी का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है उन्होंने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए कलाकारों को शुभकामनाएँ दी साथ ही आयोजकों को भी अनुशासित आयोजन के लिए बधाई दी।
कौथिग महोत्सव में संजय शर्मा, डाक्टर विनोद नौटियाल, हर्षपाल सिंह रावत, पुष्कर सिंह मेहरा, ज़िला पंचायत सदस्य सूरज मावी, समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह रौतेला, अशोक भाटी, सुनील जोशी, नीरज शर्मा, संजय मावी सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ