Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की 76 वीं जयंती मनाई किंतु कोविड-19 गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन

कांग्रेसियों ने टैगोर पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, आधुनिक भारत के निर्माता व संचार क्रांति के जनक थे स्व. राजीव गांधी जी - गजराज सिंह।


हापुड़: आज गुरुवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी जी की 76 वीं जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए व उन्हें याद किया।


*पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा* कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता और संचार क्रांति के जनक के रूप में जाने जाते हैं। देश में उनकी जयंती को *"सद्भावना दिवस"* के रूप में मनाया जाता हैं। आज भी राजीव गांधी जी के विचार लोगों के दिलो में जिंदा हैं।


*जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से कहा* कि देश में कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी को जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम भी राजीव गांधी जी ने ही किया था। 


पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, एससी एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह एडवोकेट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कॉर्डिनेटर मोहम्मद खालिद खान,सेवादल के महासचिव अनूप कुमार कर्दम आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती पर अपने अपने विचार रखें।


पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 76 वीं जयंती पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों,आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का प्रण भी लिया। 


*इस अवसर पर* पूर्व पीसीसी सत्य नारायण अग्रवाल, अमित सैनी,दिनेश सैनी एडवोकेट,वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशन बाटला,सभासद नरेश भाटी,विक्की शर्मा,मुकेश कौशिक,विनोद कुमार,विपिन कुमार जाटव,कुसुमलता,सविता गौतम,देवेन्द्र कुमार,नितिन सिंह जाटव,धर्मेन्द्र कश्यप,सुखपाल गौतम,जितेंद्र सिंह,यशपाल सिंह ढिलौर,कपिल डंग,भरतलाल शर्मा, अंकित शर्मा,गौरव गर्ग आदि लोग उपस्थित रहें।


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ