गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद देहात जिले के 11 मंडलों में नौ मंडलों के अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। जबकि दो मंडलों की घोषणा रोक दी गई है।
जिला चुनाव अधिकारी हरिद्वार दूबे एवं सह चुनाव अधिकारी बिजेन्द्र अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी के हस्ताक्षरों से जारी सूची के अनुसार जलालाबाद मंडल से राजेंद्र चौधरी अध्यक्ष व शिवनंदन शर्मा जिला प्रतिनिधि नियुक्त किए गये हैं। इसी प्रकार भोजपुर मंडल में नीटू चौधरी अध्यक्ष, मंगत सैन जिला प्रतिनिधि, सीकरी महामाया मंडल में पुनीत कंसल अध्यक्ष, राम कुमार तोमर जिला प्रतिनिधि, मोदीनगर देहात में विपिन त्यागी अध्यक्ष, श्यामवीर जाटव जिला प्रतिनिधि, मोदीनगर शहर में रोहित अग्रवाल को अध्यक्ष व हेमंत पालीवाल को जिला प्रतिनिधि चुना गया है।
लोनी के बलराम नगर मंडल में अध्यक्ष प्रशांत कुमार व जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश तिवारी, राम विहार में अध्यक्ष राहुल बैंसला, जिला प्रतिनिधि सुदेश भारद्वाज, लोनी देहात में अध्यक्ष अशोक त्यागी अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि वीरेंद्र गुर्जर को चुना गया है। संगम विहार में अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैन व जिला प्रतिनिधि अश्वनी कुमार को और शहर मंडल से भाजपा नेता नवनीत गुप्ता कवि नगर मंडल से दुष्यंत पुंडीर प्रताप विहार से सुधीर शर्मा को चुना गया है। जबकि डासना व परशुराम नगर में घोषणा नहीं की गई है
0 टिप्पणियाँ