Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मंगलवार को दिन और रात की अवधि होगी समान, फिर लंबी होने लगेंगी रातें

दिल्ली : साल का वह आखिरी दिन करीब आ गया है जब दिन और रात दोनों की अवधि समान हो जाएगी। जी हां आगामी मंगलवार को ऐसा होने जा रहा हैl


साल का वह आखिरी दिन करीब आ गया है जब दिन और रात दोनों की अवधि समान हो जाएगी। जी हां आगामी मंगलवार को ऐसा होने जा रहा है। मतलब मंगलवार को दिन व रात दोनों बराबर होंगे। सूर्य भूमध्य रेखा के ऊपर होगा और रात दिन की अवधि बराबर हो जाएगी। 22 सितंबर के बाद उत्तरी गोलार्ध में रातें लंबी होनी शुरू हो जाएंगी।


आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के खगोल वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण पांडे के अनुसार दिन-रात का होना और मौसम का बदलना दिलचस्प विज्ञान है। इसके पीछे मुख्य कारण पृथ्वी का अपने कक्ष में 23.5 डिग्री झुका होना है। यदि पृथ्वी का यह झुकाव नहीं होता तो दिन रात की अवधि कुछ और ही होती और शायद ऋतुओं का परिवर्तन नहीं होता सारे मौसम एक समान ही होते। इसी नाते इस बार 22 सितंबर को दिन व रात बराबर होने जा रहे हैं। करीब 12 घंटे का दिन तो इतने ही घंटे की रात भी होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ